तीन दिवसीय रजा लय प्रदर्शनी आज से
रायपुर
रजा फाउंडेशन नई दिल्ली व दुर्ग के शासकीय डॉ वा.वा.पाटणकर कन्या विभाग के चित्रकला विभाग के संयुक्त तत्वावधान तथा संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से रजा शती पर तीन दिवसीय सैय्यद हैदर रजा के चित्रों के प्रिन्टस की प्रदर्शनी एवं चित्रकला कार्यशाला का आयोजन 7 से 9 मार्च तक घासीदास संग्रहालय में किया जा रहा है।
डॉ वा.वा.पाटणकर कन्या विभाग के चित्रकला विभागाध्यक्ष योगेन्द्र त्रिपाठी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घासीदास संग्रहालय की कला विथिका में प्रर्दशनी सुबह 11 से शाम 6 बजे तक साहित्य व कला प्रेमियों के लिये खुली रहेगी। इस प्रदर्शनी में सैय्यद हैदर रजा के द्वारा बनाये गये चित्रों के फोटो प्रिंटस इसमें देखेने को मिलेगे। योगेन्द्र त्रिपाठी ने बताया किइसके अलावा इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में हर वर्ग के सृजनकार कार्यशाला में अपनी कला दिखाएंगे। इस प्रर्दशनी में विशेषतौर पर सरगुजा की गोदना कलाकार सूफियानो बाई पावले द्वारा खादी के मास्क पर गोदना पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
रजा फाउंडेशन के प्रबंध न्यासी और वरिष्ठ लेखक व कवि अशोक बाजपेयी ने बताया कि रजा साहब के शताब्दी वर्ष में रजा फाउंडेशन के द्वारा देश के विभिन्न शहरों में प्रदर्शनी के आयोजन किये जा रहे हैँ। मध्यप्रदेश में जबलपुर,धार,खंडवागुजरात में वल्लभ विद्यासागर सरत उत्तर प्रदेश में लखनऊ में प्रदर्शनी आयोजित है। इस वर्ष जून में रजा साहब के कार्यों की एक बड़ी प्रदर्शनी का आयोजन पैरिस में किया जा रहा है।

पाठको की राय